ब्रेकिंग
Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

5 जुलाई से 15 अगस्त तक बंद रहेगा समस्तीपुर का रेल ओवरब्रिज, प्रशासन ने जारी किया नया ट्रैफिक रूट प्लान

समस्तीपुर का प्रमुख रेल ओवरब्रिज 5 जुलाई से 15 अगस्त तक मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने वैकल्पिक ट्रैफिक रूट और बस व्यवस्था की घोषणा की है।

बिहार न्यूज
बंद होगा शहर का लाइफलाइन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहर को दो भागों में बांटने वाली रेल ओवर ब्रिज के जर्जर होने के बाद 5 जुलाई से इसे पूरी तरह बंद कर इसका मरम्मती काम शुरू होने जा रहा है। इस पुल से किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही आगामी 15 अगस्त तक नहीं होगी। पुल के बंद रहने से उत्पन्न होने वाली समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने नया रूट चार्ट तैयार किया है। 


सदर एसडीओ दिलीप कुमार और यातायात डीएसपी आशीष राज ने बताया कि ओवर ब्रिज काफी पुराना हो चुका है। जिसकी मरम्मत बहुत ही जरूरी है। उनकी मरम्मती कार्य जल्द से जल्द पूरा हो इसके लिए पुल को पूर्णतया बंद करना जरूरी हो गया था। ताकि तेज गति से मरम्मत का कार्य संपन्न हो सके ।इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 5 जुलाई से 15 अगस्त तक की समय सीमा तय की गई है। उन्होंने कहा कि पुल के बंद होने से दो भागों में बंटे शहर के लोगों को आवाजाही में दिक्कत ना हो इसके लिए ट्रैफिक रूट चार्ट भी बनाया गया है। 


उन्होंने कहा कि बेगूसराय और रोसरा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड मैदान में कर दी गई है। वही वैसे वाहन जो रोसरा की ओर से आएंगे और उन्हें मुजफ्फरपुर की ओर जाना है तो वह कन्हैया चौक से जितवारपुर बुल्लेचक रेलवे गुमती पारकर महादेव चौक निकलेंगे वहां से वह संत कबीर कॉलेज होते हुए मोहनपुर रोड में आ सकते हैं। 


इसके अलावा वह सीधा महादेव चौक से निकलकर एन एच 28 पर जा सकते हैं। कलेक्ट्रेट और मोहनपुर की ओर रहने वाले लोग जिन्हें समस्तीपुर कॉलेज की ओर जाना है वह अटेरन चौक रेलवे गुमती होते हुए सोनेलाल ढाला,सेंट पॉल स्कूल होते हुए हसनपुर में निकलेंगे। ताजपुर रोड और धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को बाजार की ओर जाना होगा तो वह धर्मपुर चौक होते हुए बाईपास सड़क पर पासवान चौक के पास निकलेंगे और वहां से मगर दही घाट होते हुए अंदर बाजार आ सकते हैं। 


अटेरन चौक रेलवे गुमती पर वाहन न फंसे इसके लिए रेलवे से बनाया जाएगा कोऑर्डिनेशन

ओवर ब्रिज के बंद होने से रेलवे के अटेरन चौक रेलवे गुमटी पर जाम में वाहन फंसने की संभावना है जिसको देखते हुए रेलवे के साथ कोआर्डिनेशन बैठाया जाएगा, ताकि ट्रेन पास होने के बाद तुरंत रेलवे गुमटी को खोला जा सके। ताकि कम से कम लोग जाम में फंसे। 

सदर एसडीओ ने कहा कि सिंगल रूट सिस्टम लागू किया जा रहा है लोग नियमों का पालन करें और जिला प्रशासन को सहयोग करें ताकि किसी को भी दिक्कत ना हो।  जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य पूर्ण हो सके। सभी नए रूटों पर पुलिस बलों की भी तैनाती होगी, ताकि बाहर से आने वाले वाहनों को कोई दिक्कत ना हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता