ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौका

BIHAR NEWS : बिहार में बेख़ौफ़ शराब माफियाओं का पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत 3 जवान घायल

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में फरार शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। रोड़ेबाजी में ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि आरोपी अब भी फरार है।

BIHAR NEWS : बिहार में बेख़ौफ़ शराब माफियाओं का पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत 3 जवान घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर में शराब कारोबारियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखे। फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया, जिसमें ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।


समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना बिष्णुपुर डीहा गांव की बताई जा रही है। पुलिस फरार चल रहे शराब कारोबारी सत्यम कुमार सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर रोड़ेबाजी और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।


जानकारी के अनुसार सत्यम कुमार सिंह सिंघिया थाना कांड संख्या 248/25, जिसे ट्रक शराब मामले के नाम से जाना जा रहा है, में नामजद अभियुक्त है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गांव बिष्णुपुर डीहा पहुंची थी।


बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची, आरोपी पक्ष के लोग आक्रामक हो गए। पुलिस पर छत से ईंट और पत्थर बरसाए गए। अचानक हुए इस हमले में एक ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं आरोपी का पिता और भाई भी इस दौरान घायल हुए हैं। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।


घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। वहीं हमले के बाद आरोपी सत्यम कुमार सिंह मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और रोड़ेबाजी करने के आरोप में कई लोगों की पहचान की गई है। वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करों के नेटवर्क लगातार सक्रिय हैं। आए दिन पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। समस्तीपुर की इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और शराब माफियाओं के बढ़ते मनोबल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

संबंधित खबरें