ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

SAMASTIPUR: 4 साल की बच्ची के साथ दो बच्चों के बाप ने की रेप की कोशिश, शरीर के कई जगहों पर दांत के निशान

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में शराबबंदी कही नहीं दिखाई देता है। गांव के पास ही देशी शराब और स्मैक बिकता है, जिसका सेवन करने के बाद लोग इस तरह की हैवानियत का परिचय देते हैं। सबसे पहले इलाके में देसी दारू को पुलिस बंद करवाये।

बिहार न्यूज
आरोपी को पुलिस ने दबोचा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो बच्चों के बाप ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। शरीर के कई जगहों पर दांत काटा। गेहूं के खेत में ले जाकर 30 साल से शादीशुदा व्यक्ति ने हैवानियत का परिचय दिया। 


वहसी दरिदें की यह करतूत समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जहां अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही 4 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा गया। दो बच्चों के बाप ने बच्ची के साथ हैवानियत का परिचय देते हुए उसके शरीर के कई जगहों पर दांत से काट कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 


लेकिन जब बच्ची के परिजन उसे खोजते हुए खेत की तरफ गए तो टॉर्च की रोशनी देखकर आरोपी खेत मे बेहोश पड़ी बच्ची को छोड़कर भाग निकला लेकिन उसे भागते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और उसकी पहचान की। आरोपी भी पड़ोस में रहने वाला 30 साल का व्यक्ति है, जो खुद दो बच्चों का बाप है। बेहोश की हालत में पीड़ित बच्ची को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 


इलाज कर रहे डॉक्टर ने दुष्कर्म की कोशिश की बात कही है। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर दांत के निशान है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पास में देशी दारू और सुखा नशे का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। नशा करने के बाद लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इलाके में दारु का बिकना बंद होना चाहिए। SAMASTIPUR: 4 साल की बच्ची के साथ दो बच्चों के बाप ने की रेप की कोशिश, शरीर के कई जगहों पर दांत के निशानSAMASTIPUR: 4 साल की बच्ची के साथ दो बच्चों के बाप ने की रेप की कोशिश, शरीर के कई जगहों पर दांत के निशानSAMASTIPUR: 4 साल की बच्ची के साथ दो बच्चों के बाप ने की रेप की कोशिश, शरीर के कई जगहों पर दांत के निशान

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता