ब्रेकिंग
पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़

Bihar News:जमुई के बाद समस्तीपुर में सड़क पर लड़की से दरिंदगी, तीन युवकों ने घेरकर की बदसलूकी; Video Viral

बिहार के समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। कर्पूरीग्राम इलाके में तीन युवकों पर लड़की को घेरकर अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो युवकों की पहचान की है।

Bihar News:जमुई के बाद समस्तीपुर में सड़क पर लड़की से दरिंदगी, तीन युवकों ने घेरकर की बदसलूकी; Video Viral
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime : समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास बांध बाईपास रोड पर कुछ युवकों ने एक लड़की को घेर लिया और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि युवकों ने लड़की से गाली-गलौज की, उसे सड़क पर खींचा और उसके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी लगातार लड़की से उसका नाम और पता पूछते रहे।


बताया जा रहा है कि बुधवार को लड़की एक युवक के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने लड़की को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। घटना के दौरान लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन युवक उसे परेशान करते रहे।


घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। देर शाम यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने घटना की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।


पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों की पहचान करने का दावा किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता की भी जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।


वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़की को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वीडियो में लड़की काफी परेशान और असहज नजर आती है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


समस्तीपुर की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद मुजफ्फरपुर में भी लड़कियों के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटनाएं सामने आई थीं। अब समस्तीपुर के वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


फिलहाल पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि घटना में कुल कितने लोग शामिल थे और वीडियो कब तथा किस परिस्थिति में बनाया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता