ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

कमरिया गोले-गोले-गोले-डोले राजा जी: शराब की बोतल और डांसर का जलवा, नगर निगम के डिप्टी मेयर का वीडियो वायरल

समस्तीपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर रामबालक पासवान का शादी समारोह में डांसर और शराब पीते लोगों के बीच बैठा वीडियो वायरल हो गया है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद यह दृश्य कई सवाल खड़े करता है। डिप्टी मेयर ने इसे साजिश बताई है।

बिहार
क्या यही शराबबंदी है?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामबालक पासवान का डांसर के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही डिप्टी मेयर के बगल में बैठे कुछ लोग शराब पीते और शराब की बोतल लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। 


यह वीडियो 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में एक शादी समारोह का यह वीडियो बताया जा रहा है, जहां उपमेयर रामबालक पासवान अतिथि के रूप में पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी मेयर ने इस संबंध में मीडिया को सफाई दी है। 


वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि शादी समारोह में नर्तकियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। जहां लगे चेयर में सबसे आगे बैठ उपमेयर रामबालक पासवान के साथ बगल में पंचायत के अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे। तभी इसी दौरान एक डांसर उनके पास पहुंचकर भोजपुरी गीत 'कमरिया गोले गोले' गाने पर डांस करने लगती है, हालांकि डिप्टी मेयर अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं।  उनके पीछे और बगल से कुछ लोग डिस्पोजल गिलास में शराब डालते हुए नजर आते हैं। वही एक व्यक्ति जो शराब परोस रहा था, वो भोजपुरी गाना बजते ही शराब की बोतल लेकर नाचने लगा। वही पर डिप्टी मेयर भी बैठे हुए थे। कुछ देर बाद उपमेयर ने अपने पर्स से 200 रुपए निकालकर डांसर के दूसरे साथी को देते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, शराब पीना और बेचना सख्त मना है। ऐसे में शराबबंदी वाले राज्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब का इस तरह से सेवन करना और बगल में प्रतिष्ठित पद पर बैठने वाले लोगों की उपस्थिति कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। 


इस बाबत डिप्टी मेयर ने कहा कि चार दिन पूर्व  वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में एक शादी समारोह में गए थे। जहां पर गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। तब एक महिला डांसर उनके बगल में आकर बैठ गई। वह 500 की डिमांड कर रही थी, जबकि उनके पास सिर्फ 200 रूपये ही थे। जिसे वह देना चाह रहे थे, लेकिन वह नहीं ली।  अगल-बगल लोग शराब का सेवन कर रहे थे, जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद शराबबंदी में शराब सेवन पर उनकी तरफ से इसे रोकने की क्या कोशिश की गयी? इस सवाल पर रामबालक पासवान ने कहा कि वे एक जन प्रतिनिधि है, इसलिए चाहकर भी खुलेआम शराब सेवन का विरोध अथवा पुलिस को सूचित नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि धूमिल करने की नीयत से ही किसी  ने साजिश के तहत यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

कमरिया गोले-गोले-गोले-डोले राजा जी: शराब की बोतल और डांसर का जलवा, नगर निगम के डिप्टी मेयर का वीडियो वायरल




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें