ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

SAMASTIPUR CRIME: बालू के अवैध खनन को लेकर दो गुटों के बीच झड़प में एक युवक घायल, पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

समस्तीपुर के मूसेपुर गांव में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। चाकूबाजी में एक युवक घायल हुआ, जबकि आरोपी द्वारा पिस्टल लहराने और फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प के दौरान चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच एक पक्ष द्वारा फायरिंग और पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना मंगलवार की है, जब मूसेपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक पर अवैध बालू खनन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। इसी दौरान गोलीबारी भी की गई और एक शख्स द्वारा पिस्टल लहराने की तस्वीरें वायरल हो गईं। घायल युवक की पहचान दिनेश राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घायल दिनेश राय के भाई पंकज कुमार ने बताया कि हमारे गांव के अशोक राय और उनके लोग ट्रैक्टर से मिट्टी का काम करते हैं, उनका खेत भी वहीं है। रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ। मेरा भाई खेत में आड़ी बना रहा था तभी अशोक और उसका बेटा सोनू झगड़ा करने लगा। बीच बचाव करने गया तो अशोक ने चाकू मार दिया। हल्ला होने पर भीड़ जुटी तो अशोक पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने लगा और हवा में लहराता रहा।


घटना के बाद आरोपी अशोक राय का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि नदी के ढाव में मिट्टी काटने को लेकर विवाद हुआ था। चाकूबाजी में एक युवक घायल है, जिसका इलाज जारी है। आरोप गांव के अशोक राय पर लगा है। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है, अवैध खनन को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता