ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

Road Accident: 2 बाइकों की भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक छोटी सी लापरवाही ने उजाड़े तीन परिवार

Road Accident: समस्तीपुर जिले में हुई इस सड़क दुर्घटना में मारे गए तीनों युवकों जी तेज रफ़्तार निगल ले गया. इस घटना से यदि चाहें तो काफी कुछ सीखा जा सकता है. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम.

Road Accident
समस्तीपुर सड़क दुर्घटना
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Road Accident: समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसरा मुख्यपथ पर राजेश्वर चौक के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अंगार घाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर राजेश्वर चौक निवासी दिनेश पासवान के पुत्र श्रवण पासवान, बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के उमेश पासवान के पुत्र नीरज कुमार (18) और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली शाहपुर गांव निवासी नीतीश कुमार (16) के रूप में की गई है।


उधर घटना की सूचना पर अंगार से पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। इस घटना के संबंध में राजेश्वर चौक निवासी सोनू कुमार ने बतलाया कि उन्हीं के गांव का श्रवण अपनी पल्सर बाइक से अंगार घाट की ओर जा रहा था. इसी दौरान अंगार घाट की ओर से आ रहे नीरज कुमार और नीतीश कुमार कुमार की स्प्लेंडर बाइक से इसकी भीषण टक्कर हो गई।


इस भीषण हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. शोर मचने पर जुटे लोगों ने पुलिस की डायल 112 टीम की मदद से इन युवकों को समस्तीपुर के सदर अस्पताल लाया। जहां, डॉक्टरों की टीम ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि टक्कर के वक्त दोनों बाइक काफी स्पीड में थी. पुलिस का कहना है कि बाइक इस दौरान करीब 80 की स्पीड में होगी। बाइक पर बैठे किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. जिससे तीनों का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। 


इनमें से एक युवक की तो दाहिने जांघ की हड्डी तक टूट कर बाहर निकल गई। उधर घटना की सूचना पर पहुंची अंगार घाट थाने की 112 नंबर की टीम ने तीनों युवकों को उठाकर पुलिस वाहन में रखा और फिर उन्हें सदर अस्पताल लेकर गए। बता दें कि बेगूसराय निवासी मृतक नीरज और विभूतिपुर निवासी नीतीश के परिजन खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी उन लोगों को दे दी गई है।


रमेश शंकर की रिपोर्ट