ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Road Accident: कोडरमा घाटी में भयंकर सड़क हादसा, बिहारी चालक की दर्दनाक मौत

Road Accident: कोडरमा घाटी में छड़ लदा टेलर पलटा, बिहार के समस्तीपुर के चालक राकेश महतो की मौत। जमसोती नाला पर रात में हुआ हादसा, केबिन में फंसकर दम तोड़ा..

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Road Accident: झारखंड के कोडरमा जिले में रांची-पटना राजमार्ग पर रविवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बोकारो से छड़ से लदा एक मालवाहक टेलर रात करीब दस बजे कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। वाहन सड़क किनारे पलटते ही चालक राकेश महतो केबिन में बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से पुलिस को सूचना मिली, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। चालक मात्र 27 साल के थे और बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहदीनगर के रहने वाले थे।


घटना तब घटी जब टेलर चालक राकेश महतो बोकारो से पटना माल लेकर लौट रहे थे। घाटी के खतरनाक मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होकर पलटते ही चालक केबिन में दब गए और उन्हें बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। कोडरमा थाने की पीसीआर वैन ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद राकेश को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


समस्तीपुर में मृतक के परिजनों को जैसे ही खबर मिली पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि राकेश परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उनकी मौत ने घर को सूना कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि टेलर को क्रेन से हटाने का काम जारी रहा।


यह हादसा कोडरमा घाटी की पुरानी समस्या को फिर उजागर करता है। यहां तीखे मोड़, संकरी सड़कें और भारी वाहनों की तेज रफ्तार जानलेवा साबित हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जमसोती नाला और आसपास के इलाकों में ट्रकों के पलटने की घटनाएं आम हैं। पिछले कुछ महीनों में ही कई ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें चालकों की जान गई। लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था हो। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे और भयावह रूप ले लेंगे।