ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: हाजीपुर रेलवे स्टेशन से 48 लाख की अफीम बरामद, महिला समेत पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एनसीबी पटना की सूचना पर आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, पटना की गुप्त सुचना के आधार पर एनसीबी और आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर विशेष छापेमारी की, जिसमें महिला समेत दो तस्करों को 8 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 48 लाख रुपये बताई जा रही है।


इस ऑपरेशन का नेतृत्व आरपीएफ प्रभारी साकेत कुमार थानाध्यक्ष ने किया, जिनके साथ टीम में राकेश कुमार (इंटेलिजेंस ऑफिसर, NCB), सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार और महिला आरक्षी कुमारी सोनिया शामिल थीं। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी कर गाड़ी संख्या 15211 (जनरल कोच), प्लेटफार्म नंबर-3 पर बैठे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अफीम की तस्करी की बात स्वीकार की है।


तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक पिट्ठू बैग में छुपाकर रखा गया 8 किलो अफीम बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि ये तस्कर अफीम की खेप को अन्य शहरों में सप्लाई करने की फिराक में थे। आरपीएफ और एनसीबी अब तस्करों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। 


वहीं, बरामद अफीम को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरपीएफ प्रभारी ने कहा कि रेलवे परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दी जाए। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।