ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में मुंडन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरी छत, एक की मौत; कई लोग घायल

Bihar News: समस्तीपुर, बिहार में मुंडन संस्कार के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक छत गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हो गया है। मुंडन संस्कार के दौरान एक घर की छत अचानक नीचे बैठे लोगों के ऊपर गिर गई। इस घटना में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि वहां मौजूद कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, यह दर्दनाक हादसा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक बच्चे की पहचान प्रेमाकांत झा के 10 साल के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही मदन झा के पोते का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मदन झा के घर जमा हुए थे, तभी घर की छत टूटकर गिर गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मलबे में दबकर 10 वर्षीय अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता