ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

महेश्वर हजारी का दावा: बिहार में चला नीतीश के विकास का जादू, एनडीए बनाएगी रिकॉर्ड बहुमत की सरकार

जेडीयू प्रत्याशी और मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि इस बार बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के विकास का जादू चला है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए रिकॉर्ड बहुमत की सरकार बनाएगी और वे कल्याणपुर से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

बिहार
नीतीश का जादू चल गया
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार सरकार के सूचना और जनसम्पर्क मंत्री और कल्याणपुर से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी ने कहा है कि इस बार के चुनाव में नीतीश कुमार के विकास का जादू चला है। इसलिए रिकार्ड जीत के साथ एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।


उन्होंने दावा किया कि जब विपक्ष नीतीश कुमार को एक कमजोर और बीमार मुख्यमंत्री बता रहे थे, वे पहले भी बार -बार कह रहे थे कि मुख्यमंत्री महिलाओं और पिछड़े लोगों के लिए जितना काम किया है उसका कोई तुलना नही है इसलिए नीतीश कुमार पर ही लोगो का भरोसा कायम है।


उन्होंने कहा कि अबतक कल्याणपुर में कोई विधायक दुबारा नहीं जीतता रहा है लेकिन उन्होंने यहां से लगातार तीसरी बार और वारिसनगर मिलाकर लगातार पांचवी बार जीत हासिल करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि इसका एहसान वे कल्याणपुर के रिकार्ड विकास कर ही चुकाएंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता