ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झरना में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

SHEIKHPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आ रही है जहां झरना में नहाने के दौरान 2 बच्चे डूब गए. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई

झरना में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट
SHEIKHPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आ रही है जहां झरना में नहाने के दौरान 2 बच्चे डूब गए. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. डूबने से एक बच्चे की जहां मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इधर मृतक के घर में कोहराम मच गया है. 


मामला शेखपुरा थाना के मखदुमपुर मूसनदी का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 2 बच्चे झरना में नहाने गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे. स्थानीय लोगों द्वारा बचाने की कोशिश की गई लेकिन एक बच्चा डूब गया जबकि दूसरे को बचा लिया गया. आनन फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. वहीं, मामले की जांच में जुट गई है. बच्चे की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.