ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जेडीयू विधायक का एक्सीडेंट, सड़क हादसे में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

SHEIKHPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेडीयू के विधायक का एक्सीडेंट हो गया है. भीषण सड़क हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेडीयू के विधायक का एक्सीडेंट हो गया है. भीषण सड़क हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


घटना शेखपुरा जिले की है. जहां जेडीयू के विधायक रणधीर कुमार सोनी का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क हादसे में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि एमएलए रणधीर कुमार सोनी लखीसराय के हलसी थाना के प्रतापपुर गाँव से लौट रहे थे. इस दौरान सिरारी के भदौस मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी को चकमा दिया. जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल से जा टकराई.


इस भीषण सड़क हादसे में जेडीयू विधायक की जान बाल-बाल बची है. उन्हें हल्की चोटे आई हैं. बताया जा रहा है कि विधायक रणधीर कुमार सोनी को सिर में चोटे आई हैं.  जबकि उनके साथ गाड़ी में बैठे विनय महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. जिले के सीनियर अफसरों ने विधायक से मुलाकात कर उनका हाल जाना है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rohit Sinha

FirstBihar संवाददाता