ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गर्मी की मार! स्कूल में बेहोश हुए 16 बच्चे : हेडमास्टर ने लगाया एंबुलेंस न देने का आरोप

SAIKHPURA : पूरे बिहार में गर्मी का बेतहाशा कहर देखने को मिल रहा है। सूबे का हरेक क़स्बा भीषण गर्मी की तपिश में तप रहा है। ऐसे में अब खबर शेखपुरा से आई है। शेखपुरा जिले के अरियरी था

 गर्मी की मार! स्कूल में बेहोश हुए 16 बच्चे : हेडमास्टर ने लगाया एंबुलेंस न देने का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAIKHPURA : पूरे बिहार में गर्मी का बेतहाशा कहर देखने को मिल रहा है। सूबे का हरेक क़स्बा भीषण गर्मी की तपिश में तप रहा है। ऐसे में अब खबर शेखपुरा से आई है। शेखपुरा जिले के अरियरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय मनकौल में बुधवार की सुबह भीषण गर्मी से कुल 16 छात्र–छात्राएं बेहोश हो गए। 


दरअसल, शेखपुरा जिले में भीषण गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां 16 छात्र -छात्राएं बेहोश हो गए हैं। उसके बाद बेहोशी की हालत में छह छात्राओं को बाइक और टोटो से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। दो छात्राओं को निजी अस्पताल भी ले जाया गया है। इस दौरान बेहोश बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मुहैया नहीं हो सकी। इस घटनाक्रम से आक्रोशित ग्रामीणों ने शेखपुरा–ससबहना सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। 


वहीं, इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षा सचिव केके पाठक और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके साथ ही अभिभावक एवं बच्चों ने कल यानी गुरुवार से स्कूल का बहिष्कार करने का नारा दिया है। मध्य विद्यालय मनकौल में हुई इस घटना के बाद पूरे जिले के छात्रों अभिवावको और शिक्षकों में खलबली मच गई है। इस घटनाक्रम के बाद कई गांव के लोगों ने भीषण गर्मी के बीच स्कूल संचालक का विरोध करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इस भीषण गर्मी में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से ग्रीष्म अवकाश देने की मांग की है। 


उधर, इस घटना को लेकर विद्यालय के एचएम सुरेश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में असेंबली में ही एक-एक कर बच्चे बेहोश होने लगे। इस घटनाक्रम के दौरान उन्होंने एम्बुलेंस की मांग की लेकिन उनके रिक्वेस्ट को रद्द कर दिया गया। एंबुलेंस नहीं आने के कारण बच्चों को बाइक और टोटो से अस्पताल भेजा गया। इस घटनाक्रम की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण यह घटना घटी है।