ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार : जिस प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को छोड़ चुका था प्रेमी, जेल से छूटा तो उसी से करनी पड़ी शादी, बाराती बनी 6 माह की बेटी

SHEKHPURA : शेखपुरा में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पूरा मामला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र का है। यहां पहले तो एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और ज

बिहार : जिस प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को छोड़ चुका था प्रेमी, जेल से छूटा तो उसी से करनी पड़ी शादी, बाराती बनी 6 माह की बेटी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पूरा मामला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र का है। यहां पहले तो एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया। युवती प्रेमी के इस धोखेबाजी से काफी आहत हुई और उसे सबक सीखाने का मन बना लिया। प्यार में धोखा खाई लड़की ने प्रेमी की शिकायत पुलिस से की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


युवक जेल से बाहर आया तो उसे पता चला कि वह पिता बन चुका है। समाज और रिश्तेदारों के दबाव में अंततः युवक को उस लड़की से शादी करनी पड़ी जिसे उसने  गर्भवती होने के बाद छोड़ दिया था। दरअसल, अरियरी के सहनौरा गांव निवासी 20 साल की लड़की को को उसकी चचेरी बहन के देवर जितेंद्र कुमार ने प्यार के जाल में फंसाया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे।


इसी बीच लड़की लड़की गर्भवती हो गई। उसने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी जितेंद्र को दी। इस बात की जानकारी मिलते ही जितेंद्र लड़की से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया और लड़की से मिलना जुलना तो दूर बात करना भी बंद कर दिया। प्रेमी की इस धोखेबाजी से नाराज लड़की ने पुलिस से इसकी शिकायत की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया और जैसे ही प्रेमी जेल से छूटकर वापस लौटा समाज के दबाव में उसे लड़की से शादी करनी पड़ी। 

टैग्स