ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिना अश्लीलता के भी बन सकती है भोजपुरी फिल्म, समस्तीपुर की बेटी पेश कर रहीं औरों के लिए मिसाल

Bihar News: समस्तीपुर में भोजपुरी फिल्म 'अनमोल घड़ी' की शूटिंग। निर्देशक चेतना झाम्ब का दावा, सामाजिक मुद्दों पर साफ-सुथरी फिल्में बदल सकती हैं भोजपुरी सिनेमा की छवि। युवाओं के करियर पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को करेगी प्रेरित।

Bihar News
चेतना झाम्ब, अनमोल घड़ी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: भोजपुरी सिनेमा को अक्सर अश्लीलता से जोड़कर देखा जाता है और यह धारणा प्रबल है कि बिना इसके यह इंडस्ट्री चल ही नहीं सकती। लेकिन भोजपुरी फिल्म निर्देशक चेतना झाम्ब इस अवधारणा को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उनका मानना है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित साफ-सुथरी फिल्में बनाकर भी दर्शकों का दिल जीता जा सकता है।


समस्तीपुर में अपनी फिल्म अनमोल घड़ी की शूटिंग के दौरान चेतना ने बताया है कि यह फिल्म युवाओं के करियर और खासकर बारहवीं के बाद विद्यार्थियों की मनोदशा को दर्शाती है। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म पारिवारिक दर्शकों को खूब पसंद आएगी और इसे पारिवारिक फिल्म का दर्जा मिलेगा।


फिल्म अनमोल घड़ी की शूटिंग समस्तीपुर के विभिन्न लोकेशनों पर चल रही है, जिसमें बॉलीवुड की तकनीकी टीम शामिल है। चेतना झाम्ब, जो समस्तीपुर की रहने वाली हैं, उन्होंने स्थानीय दर्शकों की रुचियों को ध्यान में रखते हुए कुछ दृश्य यहीं शूट किए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे प्रयास और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानी के साथ भोजपुरी सिनेमा में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि दर्शकों को प्रेरित भी करेगी।


रिपोर्टर: रमेश शंकर, समस्तीपुर