ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Fake Residence Certificate Bihar: बिहार में तो अब हद ही हो गई, ट्रैक्टर और 'डॉग बाबू' के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन

Fake Residence Certificate Bihar: समस्तीपुर जिले में एक शख्स ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो और नाम लगाकर निवास प्रमाण पत्र के लिए फर्जी आवेदन किया। जांच के बाद आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया और साइबर थाना में शिकायत दर्ज की गई है

Fake Residence Certificate Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Fake Residence Certificate Bihar: बिहार में फर्जी निवास प्रमाण पत्र को लेकर हर दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। कभी ट्रैक्टर तो कभी ‘डॉग बाबू’ के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इसी बीच समस्तीपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया है हालांकि सीओ ने आवेदन को रद्द कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।


दरअसल, बिहार में फर्जी प्रमाण पत्रों के मामलों की कड़ी में एक और अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर अंचल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर और नाम का उपयोग कर निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया।


जानकारी के अनुसार, यह आवेदन 29 जुलाई 2025 को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन संख्या BRCCO/2025/17989735 के तहत प्राप्त हुआ था। आवेदन में नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप, पता ग्राम हसनपुर, वार्ड संख्या 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया कि आवेदन पत्र में लगी फोटो, आधार संख्या, बारकोड और पते से संबंधित जानकारियों में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी। 


इस आधार पर राजस्व अधिकारी द्वारा आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह हरकत जानबूझकर मजाक उड़ाने और सिस्टम को बदनाम करने के इरादे से की गई है। मोहिउद्दीननगर के अंचलाधिकारी ने बताया कि यह कृत्य आईटी एक्ट का उल्लंघन है और इसकी शिकायत स्थानीय साइबर थाना पुलिस से की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Fake Residence Certificate Bihar: बिहार में तो अब हद ही हो गई, ट्रैक्टर और 'डॉग बाबू' के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन


Fake Residence Certificate Bihar: बिहार में तो अब हद ही हो गई, ट्रैक्टर और 'डॉग बाबू' के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता