ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

SHEIKHPURA: शेखपुरा में पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्जनाक मौत हो गई। दोनों के साथ स्नान कर रहीं दो चचेरी बहनों की जान किसी तरह से ग्रामीणों ने बचा लिया। एक ही परिवार के दो

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्जनाक मौत हो गई। दोनों के साथ स्नान कर रहीं दो चचेरी बहनों की जान किसी तरह से ग्रामीणों ने बचा लिया। एक ही परिवार के दो चिराग बुझने के बार परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिरारी के गुनहेसा गांव की है।


मृतकों की पहचान गुनहेसा गंव निवसी सोने लाल सिंह के 12 साल के बेटे शिवकुमार और 8 साल के गुलफूल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव बाहर पोखर की खुदाई हुई थी। जिसके कारण पोखर काफी गहरा हो गया था।


रविवार की दोपहर दोनों भाई और दो चचेरी बहने पोखर में स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान शिवकुमार और गुलफूल गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद दोनों चचेरी बहने चिल्लाने लगी। बच्चियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों को बचा लिया।


काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को पोखर से बाहर निकाला गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।