ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

शेयर ब्रोकर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, बहन को ई-मेल भेज लगा ली फांसी

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में लॉकडाउन के दौरान कई लोगों का करोबार पूरी तरह से चौपट हो गया. जिसे लेकर लोगों को डिप्रेशन का सामना करना पड़ रहा है. एक ऐसा ही मामला नोएडा सेक्टर-120 पर्थला स्थित आम्

शेयर ब्रोकर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, बहन को ई-मेल भेज लगा ली फांसी
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में लॉकडाउन के दौरान कई लोगों का करोबार पूरी तरह से चौपट हो गया. जिसे लेकर लोगों को डिप्रेशन का सामना करना पड़ रहा है. एक ऐसा ही मामला नोएडा सेक्टर-120 पर्थला स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी से सामने आया है. जहां एक दंपत्ती ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. 

मृतक की पहचान कानपुर के नौबस्ता निवासी 34 साल के विनीत सिन्हा और उनकी पत्नी 31 साल की श्वेता के रुप में हुई है. दंपत्ति म्रपाली जोडिएक सोसाइटी के फ्लैट नंबर एफ 303 में रहते थे और उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी. दोनों शेयर ब्रोकर का काम करते थे. पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन युवक ने सुसाइड करने से पहले शुक्रवार की सुबह कानपुर में रहने वाली बहन को ई-मेल कर इसकी जानकारी दी थी. 

 ई-मेल में उसने अपनी बहन को लिखा कि वे दोनों आज सुसाइड कर लेंगे. मेल देखने के बाद बहन ने दोनों को कॉल किया , लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. जिसके बाद बहन ने नोयडा में रहने वाले एक रिश्तेदार को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे पर आवाज लगाने पर भी जब दंपत्ति ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. 

मौके पर पहुंच जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि  दोनों के शव पंखे के हुक से बंधी चुन्नी से लटके थे.  पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  पूछताछ में परिवार ने बताया कि दोनों गुरूवार की रात को ही कानपुर से नोयडा लौटे थे. कानपुर के सेंट जॉन मॉडल स्कूल के सामने बौद्धनगर नौबस्ता निवासी विनीत सिन्हा के घर में केवल उनकी मां ही रहती हैं. बेटा और बहू के फांसी लगाए जाने की सूचना मिलते ही मां ने खुद को घर में बंद कर लिया है. विनीत के पिता की मौत डेढ़ माह पहले ही कैंसर से हुई है. पिता से से विनीत बहुत अटैच था और उनकी मौत से बहुत परेशान था. विनीत की मां भी लंबे समय से बीमार चल रही है. परिजनों के अनुसार विनीत को शेयर मार्केट में पिछले काफी दिनों से लगातार घाटा हो रहा था. इसको लेकर भी वह डिप्रेशन में था, लेकिन ऐसा कदम उठा लेगा परिवार को इसका अंदेशा नहीं था.