ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक, दिल्ली AIIMS से बेटे ने वीडियो संदेश जारी कर बताया हेल्थ अपडेट; कहा- प्रार्थना कीजिए.. छठी मईया कृपा करें

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत से जुड़ी सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक है। उनके बेटे

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक, दिल्ली AIIMS से बेटे ने वीडियो संदेश जारी कर बताया हेल्थ अपडेट; कहा- प्रार्थना कीजिए.. छठी मईया कृपा करें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत से जुड़ी सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कि उनकी मां शारदा सिन्हा की हालत बेहत गंभीर हैं। उन्होंने फैंस से कहा है कि वह उनके लिए छठी मईया से प्रार्थना करें।


दरअसल, पति के निधन के बाद से ही शारदा सिन्हा की तबीयत खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद पिछले दिनों उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिनों के बाद तबीयत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया था लेकिन सोमवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोमवार को दिल्ली एम्स से एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी मां की तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि शारदा सिन्हा की हालत बेहत खराब है और कुछ कहा नहीं जा सकता कि क्या होगा। उन्होंने कहा कि मां का वेंटिलेटर से लौटना बहुत मुश्किल लग रहा है। अंशुमान ने फैंस से अपील की है कि वे उनकी मां के लिए भगवान से प्रार्थना करें। छठी मईया से प्रार्थना करें कि उनकी मां ठीक हो जाएं।


बता दें कि छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। छठ पूजा में शारदा सिन्हा के गीतों का अपना अलग ही महत्व होता है। शारदा सिन्हा के गीतों के बगैर छठ महापर्व अधूरा प्रतीत होता है। शारदा सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके लाखों-करोड़ों फैन्स में मायूसी छा गई थी लेकिन पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान छठ गीत गाया था, जिसे उनके बेटे अंशुमान ने अस्पताल से ही रिलीज कर दिया था।