ब्रेकिंग
राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SHO को आई गंभीर चोट

JAMUI : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागु है। लेकिन, इस कानून की हकीकत क्या है वो शायद ही किसी से भी छुपी हुई हो। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में पुलिस महकमा इसको ले

शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SHO को आई गंभीर चोट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

JAMUI : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागु है। लेकिन, इस कानून की हकीकत क्या है वो शायद ही किसी से भी छुपी हुई हो।  हालांकि, पिछले कुछ दिनों में पुलिस महकमा इसको लेकर काफी एक्टिव दिख रही है और इस अवैध धंधे में शामिल लोगों को अरेस्ट किया जा रहा है।  लेकिन, इस दौरान यह भी सुनने को मिलता है कि अरेस्ट करने पहुंची टीम पर इन कारोबारियों द्वारा जानलेवा हमला भी कर दिया जाता है। इस बीच अब एक ताजा मामला जमुई से सामने आया है।  जहां अवैध कारोबारी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया है। जिससे  थाना अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़,शराबबंदी बाले बिहार में शराब तस्कर को पकड़ने गए जमुई जिले के गरही थाना अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले से बचने के दौरान थाना अध्यक्ष गड्ढे में गिर गए। इसके साथ ही इन शराब माफियों ने हमला कर दिया।  जिसके बाद वो लोग किसी तरह छुप - छुपाकर वहां से निकलें। 


बताया जा रहा है कि, जिले के गरही थाना क्षेत्र के रजोन नहर के पास शराब कारोबारी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।  जिसमें गरही थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि गंभीर रूप से घायल थाना अध्यक्ष ने शराब तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र कुमार को पुलिस के जवानों के द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए गरही थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें खैरा रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। पकड़े गए शराब कारोबारी की पहचान विश्वजीत कुमार दरीमा गांव के रूप में हुए है। जिसके पास से पुलिस ने 36 पीस केन बीयर सहित 9 बोतल इंपेरियर ब्लू शराब बरामद किया।


इधर, इस घटना के बारे में गरही थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की रजोन गांव में एक शराब कारोबारी के द्वारा शराब की डिलीवरी करने वाला है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने एक पुलिस टीम बनाकर रजौन नहर को चारों ओर से घेर लिया और शराब कारोबारी को हाथ पकड़ लिया। पुलिस शराब कारोबारी को पुलिस के गाड़ी के तरफ जा रहा था। तभी शराब कारोबारी हाथ छुड़ाकर भागने लगा और नहर के दूसरी तरफ कूद गया। 


इस दौरान शराब कारोबारी को भागते देख थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार भी उसके पीछे नहर में कूद गया और 10 फीट गड्डे में जा गिरा।अंधेरा होने के कारण कटीली झाड़ियों में फस गया जिससे उनके शरीर पर कई जगह खरोच भी आया। हालांकि, इस दौरान थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार उठे और पैर में लगे चोट की परवाह नहीं करते हुए शराब कारोबारी को खदेड़ कर दबोच लिया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता