ब्रेकिंग
करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Katihar News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया सनातनी राजनीति का शंखनाद, सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्तों को उतारने का ऐलान

Katihar News: बिहार में सनातनी राजनीति की शुरुआत करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभी विधानसभा सीटों से गौ भक्त प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मतदाताओं से अपील की है।

Katihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Katihar News: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार की राजनीति में सनातनी विचारधारा के आधार पर नई पहल करते हुए "गौ मतदाता संकल्प यात्रा" की शुरुआत कर दी है। कटिहार के जैन अतिथि भवन में आयोजित सभा में उन्होंने ऐलान किया कि वे बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे और स्वयं उनके समर्थन में प्रचार करेंगे।


सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करें। गौ रक्षा केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और समाज की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सनातनी हिन्दुओं से अपील की जाएगी कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए संकल्पित प्रत्याशियों को ही वोट दें।


शंकराचार्य जी ने बताया कि वे स्वयं दिल्ली में कई राष्ट्रीय दलों के कार्यालयों में गए और मांग रखी कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए वे संसद में अपना पक्ष रखें। लेकिन अब तक किसी भी दल ने स्पष्ट राय नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में हमें अब चुनावी मैदान में उतरना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से उनके समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की सूची औपचारिक रूप से जारी की जाएगी।


इस अवसर पर आयोजन स्थल को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से सजाया गया था। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया। इस कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता