ब्रेकिंग
बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’

शहीद अमन को दी गई अंतिम विदाई, रो पड़ा पूरा गांव

SAMASTIPUR : भारत चीन सीमा पर शहीद हुए समस्तीपुर के जवान अमन कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर पंहुचा. जैसे ही उनके पैतृक आवास पर उ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : भारत चीन सीमा पर शहीद हुए समस्तीपुर के जवान अमन कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर पंहुचा.  जैसे ही उनके पैतृक आवास पर उनके पार्थिव शरीर को लेकर सेना के जवान पहुंचे शहीद अमन को श्रद्धांजलि देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा.     इसके बाद सबने अपने लाल की नम आंखों से अंतिम विदाई दी. 

शहीद जवान अमन कुमार (24) को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव ही नहीं बल्की दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे. अंतिम विदाई देते हुए वहां मौजूद सभी की आखें नम थी पर अपने लाल के सर्वोच्य बलिदान पर गर्व भी था. शहीद के परिजन और गांव वाले सुबह से ही अपने शहीद बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे. 

बता दें कि, लद्दाख के गलवान घटी में भारत चीन सीमा पर हिंसक झड़प मे भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. इन 20 जवानों में से बिहार के 5 जवान शहीद हुए हैं. इन जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए चीन के 43 जवानों को मार गिराया था. जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पंहुचा वहां मौजूद जनसमूह ने अमन कुमार अमर रहे के नारे लगने लगा. लोगों ने तिरंगा झंडा हाथों में लेकर भारत माता की जयकार करते हुए शहीद अमन अमर रहे”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, अमन तेरा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठा. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता