ब्रेकिंग
बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’

पटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’

Bihar Crime News: पटना के खाजेकलां इलाके में एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नशे की हालत में उसने अपनी मां को आग के हवाले कर दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से कथित हाथापाई और आरोपी के बयानों...

पटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में एक बेटे पर अपनी 60 वर्षीय मां को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है. घटना दीवान मोहल्ले की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे चिंटू कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची टीम के साथ भी उसने हाथापाई की. गिरफ्तारी के बाद वह खुद को भगवान बताने लगा और अपनी मां को मारने की बात कहता रहा.


मृतका की पहचान 60 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है. वह खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में रहती थीं. उनका बेटा चिंटू कुमार ऑटो रिक्शा चलाता है. पुलिस के अनुसार, चिंटू के नशे का आदी होने की बात सामने आई है.


पुलिस के मुताबिक, घटना के समय चिंटू नशे की हालत में था. आरोप है कि उसने घर के अंदर अपनी मां को जिंदा जला दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मंजू देवी की मौत हो चुकी थी.


मां की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम जब चिंटू को पकड़ने पहुंची तो उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में लिया और गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी का व्यवहार सामान्य नहीं बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, वह खुद को भगवान बताने लगा. वह कथित तौर पर यह भी कह रहा था कि यह कलयुग है और उसने ही अपनी मां को मारा है.


पुलिस ने मंजू देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के एनएमसीएच भेज दिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के समय आरोपी ने किस तरह के नशे का सेवन किया था.


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.