ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

शादी की खुशियां बदली मातम में; स्कॉर्पियो ट्रक से टकरायी, बाराती घायल

BHAGALPUR : भागलपुर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी जब बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गयी। स्कॉर्पियो में सावर लगभग दर्जन भर बाराती गंभीर रुप से घ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी जब बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गयी। स्कॉर्पियो में सावर लगभग दर्जन भर  बाराती गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।


नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास खगड़िया से नारायणपुर आ रही बारातियों से भरी स्कार्पियो ट्रक से टकरा गयी।  स्कॉर्पियों में सवार बाराती घायल हैं। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पिनगरा गांव से मधुरापुर के फौदारी साह की बेटी की शादी में शामिल होने ये सभी बाराती जा रहे थे।


मौके पर भवानीपुर पुलिस की गश्ती दल ने दुर्घटना की जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार को दी। पुलिस बल की मदद से घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल मधुरापुर बाजार पहुंचाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज रेफर कर दिया गया।जख्मी खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पिनगरा निवासी पंकज कुमार रायपुर निवासी अमरजीत कुमार, सुपौल जिले के छातापुर निवासी गौतम कुमार, पीनगरा के आकाश कुमार, अमरजीत कुमार साह,पंकज कुमार, विकास कुमार और विनोद कुमार घायल हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता