ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: पटना के फैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और 4 लड़कियां; पुलिस ने लिया एक्शन

Bihar News: रेड के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया।

sex racket in Patna restaurant
sex racket in Patna restaurant
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह भी है कि यहां फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर गंदा धंधा चल रहा था। पुलिस की रेड के बाद इस खुलासे से आसपास के लोग भी चौंक गए हैं। इसके बाद अब इसको लेकर कई तरह की चर्चा तेज है। आस-पास के लोग भी इस मामले में काफी चर्चा कर रहे हैं। 


दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां इस देह व्यापार का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एसबीआर चौक पर मौजूद रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की टीम छापा मारने पहुंची थी। रेस्टोरेंट में अचानक पुलिस की रेड से हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा वहां 4 लड़कियां भी मिलीं। 


वहीं,रेड के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सभी को लेकर थाने पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई। ऐसा कहा जा रहा है कि पटना से सटे बाढ़ के इस फैमिली रेस्टोरेंट में पिछले कई दिनों से सेक्स का यह गंदा धंधा चल था। 


इधर पुलिस को इस संबंध में किसी ने गुप्त सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी के लिए अपने दल-बल के साथ पहुंची थी और 4 लड़कियों का रेस्क्यू किया। इस रेस्टोरेंट में छापेमारी की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग यहां जमा हो गए थे। पुलिस ने यहां जुटे लोगों को संभाला और फिर उन्हें हटाकर हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ ले गई।