ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सैटेलाइट से होगी एनएच की सड़कों की मॉनिटरिंग, रीजनल ऑफिस बनकर तैयार

PATNA : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क की मॉनिटरिंग सैटेलाइट से कराने का फैसला लिया है. इसके जरिये एक लाख तीस हजार किमी लंबी एनएच की मॉनिटरिंग की जाएगी. विभाग ने भास

सैटेलाइट से होगी एनएच की सड़कों की मॉनिटरिंग, रीजनल ऑफिस बनकर तैयार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क की मॉनिटरिंग सैटेलाइट से कराने का फैसला लिया है. इसके जरिये एक लाख तीस हजार किमी लंबी एनएच की मॉनिटरिंग की जाएगी. विभाग ने भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीच्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो इन्फॉरमेटिक्स (बीआईएसएजी-एन) को इसकी जिम्मेदारी दी है. इस योजना से बिहार में पहले से बनी सड़क और वर्तमान में चल रही 51 सड़क योजनाओं की निगरानी सैटेलाइट के जरिये हो सकेगी.


जानकारी के मुताबिक, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सभी राज्यों के अपने रीजनल ऑफिस को 31 जुलाई तक तैयारी करने का निर्देश दिया था. विभाग के निर्देश पर सभी राज्यों में ऑफिस निर्माण का कार्य पूरा हो गया है. जिसके बाद सड़क की मॉनिटरिंग सैटेलाइट से कराने का फैसला लिया है. सैटेलाइट से मॉनिटरिंग करने से बिहार के अलावा झारखंड की 19, उत्तरप्रदेश की 39 और उत्तराखंड की 38 योजनाओं की जानकारी तुरंत मिल सकेगी. 


बता दें कि देश भर में अभी एनएच सड़क निर्माण की 1079 योजनाएं चल रही हैं. इस सूची में भागलपुर की चार परियोजनाओं को शामिल किया गया है. कोसी नदी पर फुलौत होते हुए बिहपुर से वीरपुर तक 1478.40 करोड़ से निर्मित होने वाली 28.92 किमी लंबे पुल व सड़क के अलावा भागलपुर में गंगा पर 1110.23 करोड़ से बनने वाली 4.46 किमी लंबी पुल व सड़क निर्माण, 477.54 करोड़ से मुंगेर-मिर्जा चौकी 50.88 किमी लंबी टू लेन एनएच 80 सड़क की मरम्मत और इसी योजना के 566.15 करोड़ से मरम्मत होने वाली जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक 57.26 किमी लंबी सड़क की योजना शामिल की गई है.

टैग्स