ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

Seohar News: बाइक सवार ने मासूम को मारी जोरदार टक्कर, बच्चे की मौके पर हुई मौत

SEOHAR: शिवहर में एक सात साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर

Seohar News: बाइक सवार ने मासूम को मारी जोरदार टक्कर, बच्चे की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में एक सात साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर सिमर चौक के पास गौरीशंकर मठ के पास की है।


बताया जा रहा है कि सलेमपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी राकेश महतो की 7 वर्षीय बेटा अंकित कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया।


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बांस बल्ला से घेरकर शिवहर-मुजफ्फरपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक सवार युवक को तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा