ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

BIHAR NEWS : बाल -बाल बचे RJD के सीनियर नेता, सरकारी बंगले में हुआ बड़ा हादसा; हडकंप का माहौल

PATNA NEWS : RJD के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना में उनकी निजी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

RJD
बाल -बाल बचे राजद नेता
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां राजद के वरिष्ठ नेता बाल -बाल बचे हैं। इनके हादसे के बाद उनके आवास पर हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। यह हादसा राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर हुआ है। इस घटना में वह बाल -बाल बचे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 


दरअसल, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 9:00 बजे उनके आवास परिसर में एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। इस घटना में उनकी निजी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही है कि कोई भी शख्स उस समय गाड़ी के आस-पास मौजूद नहीं था। 


बताया जाता है कि, घटना के समय अब्दुल बारी सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्य परिसर में मौजूद थे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। परिवार के सदस्य सुबह-सुबह टहल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। लेकिन,गनीमत की बात यह थी की कोई भी शख्स उस समय गाड़ी के आस-पास नहीं थे। 


इधर, घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना से उनके आवास पर हड़कंप मचा गया । घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक बताया जा रहा है। हताहत की कोई खबर नहीं है।