ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

बिहार : समुद्र में रास्ता भटककर पकिस्तान पहुंचा शख्स, पिता ने लगाई मदद की गुहार

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट का रहने वाला दिनेश सहनी गलती से समुद्र के रास्ते भटककर पाकिस्तान पहुंच गया. अब वह वहां जाकर फंस गया है. हालांकि आज उसे अपने देश वाप

बिहार : समुद्र में रास्ता भटककर पकिस्तान पहुंचा शख्स, पिता ने लगाई मदद की गुहार
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट का रहने वाला दिनेश सहनी गलती से समुद्र के रास्ते भटककर पाकिस्तान पहुंच गया. अब वह वहां जाकर फंस गया है. हालांकि आज उसे अपने देश वापस लाने की पहल शुरू कर दी गई है. गायघाट के कमरथू गांव के दिनेश सहनी के पिता इंद्रजीत कुमार ने सांसद अजय निषाद मदद की गुहार लगाई है. 


बताया जा रहा है कि रोजी-रोटी कि तलाश में दिनेश गुजरात के पोरबंदर गया था. वहां पर वह निजी फिशिंग बोट कंपनी में काम करने लगा. वह समुद्र में मछली पकड़ने का काम करता था. इस दौरान वह समुद्र में भटकने के बाद पाकिस्तान के इलाके में पहुंच गया. जासूसी की आशंका में पाकिस्तानी सेना ने उसे पकड़ लिया. लेकिन अब पाकिस्तान में उसके साथ यातना के आशंका को लेकर परिजन की चिंताएं बढ़ती जा रही है. 


इधर उसे भारत वापस बुलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. सांसद अजय निषाद ने 13 अप्रैल को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है. सांसद ने बताया कि विदेश मंत्री को लिखे पत्र में कमरथू निवासी दिनेश सहनी भारत बुलाने की मांग की गई है. वह नाव से मछली मारने के क्रम में पाकिस्तान क्षेत्र में चले गए हैं. जहां पर उन्हें बंदी बना लिया गया है. सांसद ने विदेश मंत्री से उचित कदम उठाने की मांग की है.