ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

स्कूल में टीचर बने नजर आए BJP विधायक, बच्चों को पढ़ाया केमिस्ट्री; देखें वीडियो

DARBHANGA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर लगातार शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के के पाठक स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके निरीक्षण का ही असर है कि आज राज

स्कूल में टीचर बने नजर आए BJP विधायक, बच्चों को पढ़ाया केमिस्ट्री; देखें वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर लगातार शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के के पाठक स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके निरीक्षण का ही असर है कि आज राज्य के कामों में सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर में सुधार आए हैं बच्चे समय से स्कूल आ रहे हैं और शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और रोचक वाकया दरभंगा में देखने को मिला है। यहां के एक सरकारी विद्यालय में स्थानीय विधायक खुद टीचर बने दिखे।


दरअसल, दरभंगा जिले के जाले विधानसभा सीट से विधायक जिवेश मिश्रा अपने अपने क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान जीवेश मिश्रा 10 प्लस टू राजकृत रामसिंगारी कन्या उच्च विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे जहां। जहां निरीक्षण के दौरान जीवेश मिश्रा बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाते हुए दिखे।


जीवेश मिश्रा ने बच्चों से पानी बनाने के फार्मूले की जानकारी देते हुए सवाल -जवाब किया। इस दौरान इस दौरान बच्चे जीवेश मिश्रा के सवालों का जवाब देते हुए दिखे। जीवेश  मिश्रा ने एक बेहतर शिक्षक का भूमिका अदा करते हुए सभी छात्राओं से सवाल से जवाब किया। विषयों के बारे में उनकी जानकारी कम थी उस विषयों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी दिया।


आपको बताते चलें कि, बिहार में शिक्षा में सुधार को लेकर विभाग के अपर मुख्य सचिव खुद स्कूलों के निरीक्षण पर निकलते हैं। उनके तरफ से हर रोज विद्यालयों को लेकर नया - नया फरमान जारी किया जाता है। साफ -सफाई समेत सभी चीजों पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है। ऐसे में अब सही मायनों में शिक्षा में सुधार हुआ है या नहीं इस बात की जानकारी लेने खुद जाले विधायक जीवेश मिश्रा अपने क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में मौजूद नजर आए।जहां उन्होंने लगभग 20 से 25 मिनट तक बच्चों से सवाल जवाब किया और बच्चों में शिक्षा के सुधार की स्थिति को देखते हुए जीवेश मिश्रा के चेहरे पर खुशी भी नजर आई।