ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

स्कूल की शिक्षिका के ट्रांसफर की खबर सुनते ही आधा दर्जन से अधिक छात्राएं हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

SASARAM: सासाराम की राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की 6 से अधिक छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर

स्कूल की शिक्षिका के ट्रांसफर की खबर सुनते ही आधा दर्जन से अधिक छात्राएं हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम की राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की 6 से अधिक छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 


बताया जाता है कि विद्यालय की शिक्षिका रूनी परवीन डेपुटेशन पर थी। शिक्षिका को अपने स्कूल में जाने का आदेश जब शिक्षा विभाग ने दिया। जिसके बाद वो अपने स्कूल जाने के लिए निकलने लगी तभी शिक्षिका को विदा करने के दौरान छात्राएं रोने लगी। जिस कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। आराध्या,अलका कुमारी, रितु कुमारी, रोजी, प्रतिमा कुमारी, रिया की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ले जाया गया। 


शिक्षिका ने बताया कि मैं इस स्कूल में डेपुटेशन पर थी। डेपुटेशन टूटने के बाद जब मैं अपने स्कूल जाने लगी तभी छात्राएं काफी मायूस हो गई और मुझे देखकर रोने लगी। रोनी की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा छात्राएं बीमार पड़ गयी। बताया जाता है कि टीचर के ट्रांसफर की खबर सुनकर कई छात्राएं बेहोश हो गयी थी और 6 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां अब सभी की हालत सामान्य बतायी जा रही है। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सभी के अभिभावक पहुंचे और बच्ची को अपने साथ ले गये।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता