ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

पटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला

Bihar School News: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए अरवल जिला प्रशासन ने 22 से 25 मई 2026 तक 5वीं तक के स्कूल बंद करने और 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: राजधानी पटना के बाद अरवल जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। डीएम  ने जिले में पांचवी तक की कक्षाओं को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।


जिला दण्डाधिकारी अमृषा बैंस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए अरवल जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5वीं तक के सभी शैक्षणिक कार्यों को स्थगित कर दिया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11 बजे के बाद रोक लगा दी गई है।


जिला प्रशासन के अनुसार बिहार मौसम सेवा केन्द्र, पटना द्वारा अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि सरकारी आवासीय विद्यालयों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।


जारी आदेश के अनुसार यह निर्देश 22 मई 2026 से लागू होकर 25 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला दण्डाधिकारी ने सभी विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और उसी के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करें।


इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों को भेज दी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता