ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

SC-ST और पिछड़ों के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए नयी योजना, राज्य सरकार ने बढ़ायी आय सीमा

PATNA: बिहार में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए नीतीश सरकार ने नयी नीति बना दी है। राज्य कैबिनेट से आज इसकी

SC-ST और पिछड़ों के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए नयी योजना, राज्य सरकार ने बढ़ायी आय सीमा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए नीतीश सरकार ने नयी नीति बना दी है। राज्य कैबिनेट से आज इसकी मंजूरी मिल गयी। सरकार ने इन वर्गों के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए आय सीमा बढ़ा दी है।

ढ़ाई से तीन लाख रूपये की गयी आय सीमा

दरअसल पहले से एससी-एसटी से लेकर पिछ़ड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना चल रही है. लेकिन इसका लाभ उन्हीं छात्र-छात्राओ को मिलता है जिनकी पारिवारिक आय़ ढ़ाई लाख रूपये तक होती है. ढ़ाई लाख रूपये की आयसीमा केंद्र सरकार ने तय कर रखी है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने ये एलान किया था कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अजा-अजजा और अन्‍य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पारिवारिक आय की जो सीमा भारत सरकार ने तक कर रखी है उसमें बिहार सरकार इजाफा करेगी. बिहार सरकार भारत सरकार द्वारा तय ढ़ाई लाख रूपये आय की सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये करेगी.


मुख्यमंत्री के एलान के मुताबिक बिहार कैबिनेट ने आज दो नयी योजनाओं को मंजूरी दी. एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना को मंजूरी दी गयी. हालांकि इन योजनाओं का लाभ बेहद कम छात्र-छात्राओं को ही मिल पायेगा. मात्र 50 हजार आय सीमा बढ़ाने से इस दायरे में कुछ हजार स्टूडेंट ही जुड़ पायेंगे.