ब्रेकिंग
GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश

सौतेली बेटी को पीटने से जब सास ने मना किया, तब विवाहिता ने उठा लिया बड़ा कदम

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति विजय कुमार शर्मा मेडिकल रिप्रजेन्

सौतेली बेटी को पीटने से जब सास ने मना किया, तब विवाहिता ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति विजय कुमार शर्मा मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव हैं जो सहरसा में रहते हैं। मामूली बात को लेकर विवाहिता ने इतना बड़ा कदम उठाया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


सहायक थाना क्षेत्र के सिंघौल स्थित शर्मा टोला उलाव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मामूली बात को लेकर एक विवाहिता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में परिजन जब उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तब चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतका की सास धर्मशाला देवी ने बताया कि 22 वर्षीय रूबी देवी उनके बेटी की दूसरी पत्नी थी। डेढ़ साल पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गयी थी। पहली पत्नी से एक बेटी है जिसकी किसी बात को लेकर वह पिटाई कर रही थी। जब सास धर्मशाला देवी ने इसका विरोध किया तब गुस्से में आकर रूबी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे पंखे में लटकर आत्महत्या कर ली। 


सौतेली बेटी ने जब धर्मशाला देवी को बताया कि दरवाजा काफी देर से बंद है। मां घर के अंदर है आवाज भी नहीं दे रही है। तब घर का दरवाजा तोड़ा गया और आनन-फानन में उसे लेकर धर्मशीला देवी प्राइवेट क्लिनिक में पहुंची जहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल ले जाने की सलाह ही। सदर अस्पताल में ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की सास धर्मशाला देवी ने बताया कि उनका बेटा मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव हैं और सहरसा में काम करते हैं।


 दो साल पहले पहली पत्नी की मौत के बाद उसने सहरसा की रहने वाली रूबी देवी से दूसरी शादी डेढ साल पहले की थी। पहली पत्नी से एक बेटी है। घटना के दिन जब रूबी देवी अपनी सौतेली बेटी की पिटाई कर रही थी तब उनकी सास धर्मशाला देवी ने इसका विरोध किया जो रूबी को नागवार गुजरा। इस बात से नाराज रूबी ने घर में आत्महत्या कर ली।


बच्ची की पिटाई के बाद उनकी सास बच्ची को लेकर घुमाने चली गयी जिसके बाद जब वह घर पर पहुंची तब बच्ची ने बताया कि घर का दरवाजा बंद है मां घर के अंदर है आवाज देने पर जवाब नहीं दे रही है। जिसके बाद सास धर्मशाला देवी ने घर का दरवाजा तोड़ा तब देखा की रूबी देवी पंखे से लटकी हुई है। 


रुबी की लाश को देख धर्मशाला देवी हैरान हो गयी जिसके बाद उसे लेकर अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।  


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता