ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

शौचालय की टंकी में दम घुटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना बैरगनिया नगर के वार्ड संख्या 21 की है। बताया जाता है कि विरती टोला में शौचालय

शौचालय की टंकी में दम घुटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना बैरगनिया नगर के वार्ड संख्या 21 की है। बताया जाता है कि विरती टोला में शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के दौरान टंकी के पानी में डूबने और दम घुटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


बताया जाता है कि पप्पू झा के निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने का काम चल रहा था। इस दौरान तीन राजमिस्त्री और मजदूर की टंकी में सेंट्रिंग खोलने के लिए घुसे थे। तभी दम घुटने से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में राहुल,बंटी राय और राजेश कुमार को सीएचसी ले जाया गया। 


जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राहुल और बंटी की मौत हो गयी। जबकि राजेश का इलाज जारी है। उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता