ब्रेकिंग
Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप

शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक साथ चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ

शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक साथ चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। एक साथ चार लोगों की मौत जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसरहो गांव में हुई है। 


परिजनों के अनुसार पांच मजदूर नवनिर्मित हौद का शटरिंग खोलने हौद के अंदर गए थे। इसी दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक मजदूर राजकुमार की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।


 मृतकों में अशर्फी साह, सुशील कुमार, कैलाश चौधरी व शम्भु शामिल हैं। घटना के बाद आनन फानन में सभी मजदूरों को महिषी पीएचसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता