ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

‘जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं’, बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप का भारी विरोध, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Satellite Township Project: सीतामढ़ी में प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं और युवाओं ने समाहरणालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Satellite Township Project
सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Satellite Township Project: राजधानी पटना समेत बिहार के 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किया जाना है। इसको लेकर अलग-अलग जिलों में जमीन अधिग्रहण किया जाना है। इसी बीच सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध भी शुरू हो गया है। सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समाहरणालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा के आसपास के गांवों एवं प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे किसानों, महिलाओं और युवाओं ने समाहरणालय का घेराव करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टाउनशिप निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि उनकी पुश्तैनी और उपजाऊ कृषि भूमि है, जिससे उनके परिवारों का जीवनयापन होता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली गई तो हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। 


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने "जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे" और "हमारी जमीन बचाओ" जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। उनका कहना था कि प्रशासन यदि जबरन भूमि अधिग्रहण की कोशिश करता है तो उसे ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। 


कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जमीन लेने के लिए प्रशासन को उनकी लाशों पर से गुजरना होगा, लेकिन वे अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जिला प्रशासन से टाउनशिप योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। 


साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रभारी डीएम संजीव कुमार को ज्ञापन भी सौंपा और अपनी आपत्तियों से अवगत कराया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की बात सुनने और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता