ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Bihar News: असामाजिक तत्वों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा को किया खंडित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

Bihar News: सासाराम में कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व मंत्री गिरीश नारायण मिश्रा की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: यह खबर सासाराम से है, जहां कांग्रेस कार्यालय परिसर में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। यह घटना रात के समय की बताई जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।


सुबह जब स्थानीय लोगों ने परिसर में प्रतिमा को देखा, तो पाया कि इंदिरा गांधी की मूर्ति के चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यह देखकर लोग हैरान और चिंतित हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।


बता दें कि सासाराम के न्यू एरिया में स्थित कांग्रेस कार्यालय ‘इंदिरा गांधी आश्रम’ के नाम से जाना जाता है। इसी परिसर में हाल ही में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गिरीश नारायण मिश्रा की प्रतिमा भी लगाई गई है, जिसका अभी अनावरण नहीं हुआ है। उस प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।


लोगों का मानना है कि यह कृत्य असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर किया गया है। जिस तरह से दोनों नेताओं की प्रतिमाओं को खंडित करने का प्रयास हुआ है, उसने स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष पैदा कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता