ब्रेकिंग
शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

New Year 2026: नए साल के पहले दिन माता की शरण में लोग, ताराचंडी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

New Year 2026: सासाराम के ताराचंडी देवी मंदिर में नए साल 2026 के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सुबह-सुबह पूजा-अर्चना कर माता की कृपा के लिए दर्शन किए।

New Year 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

New Year 2026: सासाराम से खबर है कि नए साल 2026 के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध ताराचंडी देवी स्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह-सुबह ही पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं का मानना है कि साल की शुरुआत देवी के दर्शन से करने से पूरे साल माता की कृपा बनी रहेगी।


ठंड के बावजूद श्रद्धालु सुबह-सवेरे मंदिर में पहुंच गए और लगातार पूजा-अर्चना में लगे रहे। नगर के लगभग सभी मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। कैमूर पहाड़ी की गुफा में स्थित ताराचंडी मंदिर में जैसे ही सुबह पट खुला, श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना में लग गए।


मंदिर में लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे थे और देवी ताराचंडी की आराधना में ध्यानमग्न थे। सासाराम के लोग देवी ताराचंडी के प्रति विशेष श्रद्धा रखते हैं और किसी भी शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना करने अवश्य आते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता