ब्रेकिंग
SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?

सासाराम में सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से लाइनमैन की मौत

सासाराम के बघैला थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बिजली विभाग के लाइनमैन राजू कुमार सिंह की मौत। घोड़डिही गांव के पास हुआ हादसा।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SASARAM: सासाराम से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बघैला थाना क्षेत्र के घोड़डिही गांव के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।


मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। वे बघैला थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी थे और राजपुर में तैनात थे।


बताया जा रहा है कि राजू कुमार सिंह बाइक से राजपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़डिही के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता