ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बिहार में नहीं थम रहा जमीन के विवाद का मामला, सासाराम में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक की मौत

रोहतास जिले के सासाराम में जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में अरविंद कुमार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

bihar
कब खत्म होगा जमीन विवाद?
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SASARAM: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जमीन लिए मारपीट और मर्डर तक हो रहा है। ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है, जहां जमीन के चक्कर में गोली चली और एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बनने के बाद विजय कुमार सिन्हा सार्वजनिक जन संवाद कर रहे हैं. वे जिलों में जाकर अधिकारियों के सामने आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं. इसमें सीओ से लेकर कर्मचारियों के कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं. विजय कुमार सिन्हा अब तक पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में जन संवाद कर चुके हैं. लेकिन बिहार में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद के खात्मे को लेकर सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार में बीते महीने करीब 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती भी की है, जिसका मकसद जमीन से संबंधित विवाद को खत्म करना था। लेकिन इस तरह की घटनाए विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।


ताजा मामला रोहतास जिले के सासाराम के नासरीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां लाला अतमी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों की बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 3 देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 6 खोखा बरामद किया है। साथ ही 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि लाल बाबू सिंह, हजारी सिंह, कामेश्वर सिंह का गांव के उमेश मास्टर, मिथिलेश कुमार और अरुण कुमार के साथ वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 


आज एक पक्ष जब उक्त जमीन पर गेहूं की खेत के लिए जुताई करने पहुंचा तो दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई और दोनों पक्ष की तरफ से फायरिंग होने लगी। इसी बीच खेत की जुताई करने पहुंचा मजदूर अरविंद सिंह बीच बचाव करने लगा लेकिन तभी इसी बीच गोली गोली अरविंद सिंह को लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में हुई उसकी मौत हो गयी। मृतक अरविंद कुमार सिंह लाला अतमी गांव निवासी कमल कुमार सिंह के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मामले पर बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि फिलहाल मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

बिहार में नहीं थम रहा जमीन के विवाद का मामला, सासाराम… | FirstBihar