ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलाबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसला

बाइक सवार 3 बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से 2 लोग घायल, एक की मौत

BIHAR CRIME: सासाराम के चंनवा गांव में तीन बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गये। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने दो अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHRAS: बिहार के रोहतास जिले के चंनवा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब शनिवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में दो आम लोग को गोली लग गयी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही कमलेश यादव उर्फ ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि जोखन साह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि कमलेश पासवान नामक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया गया है। वही अनिल नामक एक युवक को बाजू से छूटकर गोली गुजर गई है। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसमें अस्पताल लाने पर जोखन की मौत हो गई। वही गोलीबारी करने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया है। 


गोली मारने वाले दो युवकों की भी पिटाई हुई है। उन दोनों को भी इलाज के लिए सासाराम के सदस्य अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि कमलेश पासवान अपने खेत में काम कर लौट रहे थे। उनके साथ जोखन साह तथा अनिल भी था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आकर फायरिंग शुरू कर दिए। जिसमें पहले कमलेश पासवान के पीठ में गोली लगी बीच बचाव करने के दौरान जोखन को सीने में गोली मार दी गई। 


जिससे जोखन की मौत हो गई। वही अनिल के बाएं हाथ में भी हल्का सा जख्म लगा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ 2 दिलीप कुमार ने बताया कि मौके से अपराधियों की एक बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। 


 घटना से गुस्साए लोगों ने दौड़कर भाग रहे दो बदमाश को दबोच लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के पीछे अपराधियों का क्या मकसद था इसका पता पुलिस लगा रही है। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। थानाध्यक्ष रितेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता