ब्रेकिंग
SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?

सासाराम में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पोस्ट ऑफिस चौराहे से हटाई गईं सैकड़ों दुकानें

सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई कर फुटपाथ पर लगी सैकड़ों दुकानों को हटाया। इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फुटपाथ दुकानदार ठेला लेकर इधर-उधर भागने लगे।

bihar
अतिक्रमण हटाओ अभियान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। नगर निगम अधिकारियों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर अभियान चलाकर फुटपाथ पर लगी सैकड़ों दुकानों और ठेला-खोमचों को हटाया।


बताया जाता है कि जैसे ही प्रशासन बुलडोजर लेकर सड़क पर उतरा, पीला पंजा देखते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपने-अपने ठेला और खोमचा लेकर मौके से भागने लगे, जिसके कारण प्रशासन को ज्यादा बल प्रयोग नहीं करना पड़ा।


गौरतलब है कि सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद द्वारा पुराने बस स्टैंड को वेंडर जोन घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद फुटपाथी दुकानदार वहां स्थानांतरित नहीं हो रहे हैं और लगातार पोस्ट ऑफिस चौराहे पर ही अतिक्रमण कर रहे हैं।


प्रशासन द्वारा पहले भी दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे अपनी दुकानें निर्धारित वेंडर जोन में लगाएं, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने पर अंततः जिला प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को जाम मुक्त और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता