ब्रेकिंग
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी

मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, बड़ी प्रशासनिक लापरवाही आई सामने; सड़क पर उतरे नाराज लोग

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गाकुंड तालाब में 22 वर्षीय विकास कुमार डूब गया। कई घंटे बाद तक रेस्क्यू शुरू नहीं होने से नाराज लोगों ने फजलगंज में पुरानी जीटी रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान नगर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है। भारतीगंज का रहने वाला विकास कुमार दुर्गाकुंड तालाब के गहरे पानी में डूब गया है। बड़ी बात है कि इस दौरान भारी संख्या में प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे और उन सबके सामने ही यहां हादसा हुआ है। 




घटना के कई घंटे बाद तक गोताखोर तथा SDRF की टीम नहीं पहुंचाने तथा रेस्क्यू शुरू नहीं करने से आक्रोशित लोगों ने फजलगंज में पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया है। मौके पर अंचलाधिकारी खुशबू गौतम मौजूद हैं। 




स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़की करपुरवा के पूजा पंडाल का प्रतिमा विसर्जन करने के लिए लोग पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान 22 वर्षीय युवक विकास कुमार गहरे पानी में चला गया। जिस कारण वह पानी में ही डूब गया। बड़ी बात है कि अब तक उसे बरामद नहीं किया गया है। 




पानी में डूबे विकास को खोजने के लिए कोई गोताखोर या एसडीआरएफ की टीम भी नहीं लगाई गई है। मूर्ति विसर्जन को लेकर पिछले कई हफ्तों से तैयारी चल रही थी। प्रशासन का दावा था कि जिस तालाब में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा, वहां तमाम तरह की व्यवस्था होगी। इसके बावजूद यह हादसा हो गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता