ब्रेकिंग
करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

निशांत के राजनीति में आने पर बोले दीपक प्रकाश, कहा..युवाओं का राजनीति में आगे आना लोकतंत्र के लिए जरूरी

सासाराम दौरे पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि युवाओं का राजनीति में आगे आना समाज, लोकतंत्र और राज्य के भविष्य के लिए बेहतर है।

bihar
दीपक प्रकाश का सासाराम दौरा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SASARAM: सासाराम पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह व्यक्तिगत मामला है और वह किसी खास व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।


हालांकि मंत्री दीपक प्रकाश ने यह जरूर कहा कि यदि युवा राजनीति में आगे आते हैं तो यह समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए और इससे राज्य को भी लाभ होगा।


युवाओं को आगे लाने पर जोर

मंत्री ने बताया कि उनका पंचायती राज विभाग भी युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। यदि युवा मुख्यधारा की राजनीति में आकर जिम्मेदारी संभालते हैं तो यह बिहार के विकास के लिए सकारात्मक कदम होगा।


पार्टी से जुड़े सवालों पर टालमटोल

जब उनसे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में सब कुछ ठीक चलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व से जुड़ा विषय है और इसका जवाब पार्टी नेतृत्व ही देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस समय विभागीय दौरे पर सासाराम आए हैं और विभाग से जुड़े सवालों का ही जवाब देना चाहेंगे।


सासाराम में विकास कार्यों का निरीक्षण

दीपक प्रकाश ने बताया कि उनके दौरे के दौरान ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण किया जाएगा। सासाराम में यातायात व्यवस्था और पर्यटन विकास को लेकर भी समीक्षा की जाएगी, ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके। RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र एवं बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। लेकिन वह किसी खास व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करना नहीं चाहेंगे। लेकिन राजनीति में अगर युवा आगे आते हैं तो यह समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए अच्छा होगा। 


उनका पंचायत राज विभाग भी युवाओं को प्रेषित कर रहा है। ऐसे में युवा आगे आकर मुख्य धारा में राजनीति को संभालते हैं तो यह राज्य के लिए भी अच्छा है। ऐस भी युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक आगे आने की जरूरत है। सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी व्यक्ति विशेष पर तो टिप्पणी नहीं करेंगे। 


लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि राजनीति में युवाओं को जरूर आगे आना चाहिए। उनके पार्टी के बारे में जब पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय लोक मोर्चा में सब कुछ ठीक चल रहा है? तो उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व का मामला है और इसका जवाब नेतृत्व से पूछा जाए। वह सासाराम अपने विभागीय दौरा पर आए हैं। ऐसे में विभाग से संबंधित सवालों का आवेदन जवाब देना चाहते हैं। उन्होंन कहा कि  ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण किया जाएगा। सासाराम में यातायात और पर्यटन की व्यवस्था कैसे हो इस पर का किया जाएगा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता