ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

'सतुआनी' के दिन सासाराम में मनी होली और दीवाली, सम्राट चौधरी के CM बनाए जाने से समर्थकों में खुशी का माहौल

सासाराम में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद समर्थकों ने सतुआनी के दिन होली-दीवाली जैसा जश्न मनाया। आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ खुशी का इजहार किया। सम्राट चौधरी को सीएम बनने की बधाई और शुभकामनाएं दी।

बिहार न्यूज
सासाराम में जश्न का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा आज दे दिया। अब सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गयी है। 


अब बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट होंगे। सम्राट के सीएम बनाए जाने को लेकर सासाराम में खुशी का माहौल है। लोगों ने वहां होली और दिवाली मनाकर और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 


सम्राट चौधरी की अगुवाई में नई सरकार बुधवार की सुबह 11 बजे लोक भवन (राजभवन) में शपथ लेगी। इस बात की खबर मिलते ही सासाराम में सम्राट के समर्थकों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं और खुशी का इजहार किया गया।


समर्थकों का कहना था कि बिहार को एक युवा मुख्यमंत्री मिला है, जिससे वे बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। पोस्ट ऑफिस चौराहा का पूरा इलाका जश्न के रंग में डूबा नजर आया, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने पर लोगों ने खुलकर खुशी मनाई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।


बता दें कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इस्तीफे से पहले अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट की बैठक की। जिसके बाद राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से उन्होंने इस्तीफा दिया। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद बीजेपी विधायक दल ने सम्राट चौधरी को नेता चुना उसके बाद एनडीए विधायक दल ने भी उन्हें नेता चुन लिया। 


जिसके बाद सम्राट चौधरी के सीएम बनाए जाने की घोषणा हुई जिससे उनके समर्थकों के बीच खुशियां दौड़ गई। समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं था, वो सतुआनी के दिन होली और दिवाली मनाने लगे। समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता