ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

सासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजी

भाजपा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

बिहार
नितिन नबीन को बधाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सासाराम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।


कार्यकर्ताओं ने “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनके नेता पर जो भरोसा जताया है, उससे सभी कार्यकर्ताओं का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है। उनका कहना था कि यह सिर्फ भाजयुमो ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार बीजेपी के लिए गर्व की बात है कि राज्य के एक कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा करने का अवसर मिला है।


जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी के बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी साझा की। पूरे इलाके में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।सासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजीसासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजीसासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजी

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता