ब्रेकिंग
SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?

सासाराम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में मारपीट, आरजेडी नेता और प्रभारी BEO ने एक-दूसरे पर लगाया पिटाई का आरोप

सासाराम के कोचस में प्रभारी BEO अरविंद कुमार के साथ कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
BEO दफ्तर में मारपीट
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: सासाराम के कोचस प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO)अरविंद कुमार के साथ उनके ही कार्यालय में मारपीट की गई। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पीठ और हाथ में चोट आई है। घायल अधिकारी को इलाज के लिए कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


इस मामले में स्थानीय राजद कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह पर मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजू यादव के भाई कोचस के मध्य विद्यालय बलथरी में शिक्षक हैं और उनके मेडिकल लीव को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित BEO अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि राजद कार्यकर्ता राजू यादव उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट की। इस दौरान कई शिक्षक भी मौके पर मौजूद थे। अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और उनका सोने का चेन भी छीन लिया गया। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थाना को सूचना दी है।


जबकि राजद कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह का कहना है कि शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने मेरे भईया को सरकारी ग्रुप से निकाल दिये थे। इस बात को लेकर हम उनसे मिलने पहुंचे तो पैसे की मांग करने लगे। कमरे में ले जाकर कहने लगे कि आपका भाई अनर्गल शिक्षक है। हमने कहा कि मेरे भाई का हार्ट का ऑपरेशन हुआ है उनको सरकारी ग्रुप से क्यों निकाले। तब कहने लगे कि अपने भाई से 20 हजार दिलवाओ वो हमसे आकर मिलता जुलता नहीं है। जिसके बाद मैंने कहा कि आप भ्रष्टाचार का अड्डा बनाए हुए हैं। इतना कहते ही बीईओ ने मुक्का से ऐसा मारा कि हम वही मुर्छित हो गये इस दौरान मुझे रॉड से मारा गया। जिसके बाद हम सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए है। दाहिने हाथ के अंगुली में बहुत दर्द है। 


बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार वर्तमान में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हैं और कोचस में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता