ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

सासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

सासाराम में फर्जी एवं अमान्य डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे 13 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने वेतन की वसूली के भी निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी 142 शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है।

बिहार न्यूज
शिक्षकों के बीच मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर गाज गिरना शुरू हो गया है। सासाराम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तमाम जांच के बाद काराकाट प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिस्थापित 13 शिक्षको के डिग्री को अमान्य घोषित करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिया है।


बता दें कि इससे पहले भी 142 शिक्षकों पर गाज गिरी थी और अब फिर 13 शिक्षकों की डिग्री को अमान्य घोषित कर दिया गया है। ज्यादातर डिग्रियां दूसरे प्रदेश का बताया जा रहा है। साल 2021 में ही बिक्रमगंज के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा परिवाद दायर किया गया था। जिसके आलोक में जब जांच आगे बढ़ी तो जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की। 


अमान्य डिग्री पर नौकरी करने वालों पर अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक महीने में रोहतास जिले में 155 अमान्य डिग्री पर नौकरी करने वालों को ड्यूटी से हटाया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि नियोजन इकाई एवं सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जांच की जा रही है। जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है। बड़ी बात यह है कि इन शिक्षकों को वेतन मद में जितने राशि का भुगतान किया गया है, वह तमाम वेतन की राशि को वापस करने का भी निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के इस कार्रवाई से शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता